राष्ट्रीय

नबान्न चलो अभियान के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प,हो सकता है घमासान

Spread the love

हावड़ा/आसनसोल:पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से उथल पुथल और घमासान शुरू हो गया है।  भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी।अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भी भाजपा ने अपना यह अभियान जारी रखा।कई जगहों से झड़प की खबरें आ रही हैं।

फोटो:साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *