राष्ट्रीय

बर्नपुर:नव दिगंत क्लब ने मनाई जश्न – ए – आजादी,फहराया तिरंगा

Spread the love

बर्नपुर,खास बात इंडिया: भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए,लिहाजा देश भर में उत्सव का माहौल है।आज बर्नपुर के नव दिगंत क्लब ने भी तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया।यहां मीडिया पर्सनेलिटी एवं फिल्म एक्टर संजय सिन्हा ने झंडा फहराया और शहीदों के प्रति आदरांजलि व्यक्त की।उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में हर घर के बाहर उस देश का झंडा लगा रहता है।अब भारत में भी ऐसा होना चाहिए।इस मौके पर क्लब की ओर से संजय सिन्हा को सम्मानित किया गया।क्लब के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य और सचिव संदीप विश्वास,कोषाध्यक्ष बाप्पा,राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *