निरसा,खास बात इंडिया: मैथन ओपी अंतर्गत झारखंड बंगाल सीमा स्थित ब्रिज में प्लास्टिक का दाना लादा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है सूचना मिलते ही मैथन पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंचे और आगे के कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से झारखंड होते हुए अन्य राज्य ट्रक पर प्लास्टिक का दाना लगा हुआ जा रहा था, इसी क्रम में पुल के बीच में ही ब्रिज के बीच में बैलेंस खो बैठा और पलटी मार दिया गनीमत यह रही कि गाड़ी ब्रिज के नीचे नही गिरी। सिर्फ प्लास्टिक का दाना से भरा बोरिया पानी में नही गिरा।
