पीरपैंती,ख़ास बात इंडिया: नवंबर को प्रखंड क्षेत्र में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को सबौर स्थित कृषि कॉलेज में की गई।जिसमें हॉट शीट माने जाने वालों में से कीर्तनिया पंचायत की निवर्तमान मुखिया व मुखिया संघ प्रदेश उपाध्यक्ष झुम्पा सिंह की माता जी ने पूनः जीत हासिल किया वही हरिनकोल पंचायत से दीपक सिंह ने जीत हासिल किया इसके आलावे सलेमपुर पंचायत से मुखिया पद पर दयावती देवी,परसबन्ना से पिंकी देवी,राजगाँव से संतोषी मुर्मू,प्यालापुर से सोनू किस्कू,बारा से लालमणि साह, हरदेवचक से लिलिया देवी,परशुरामपुर से पवन यादव,बन्धुजयराम से कमला देवी,श्रीमतपुर हजुरनगर से उत्तम साह, श्रीमतपुर गोपालीचक से सुरसा देवी,रानी दियारा से चम्पा देवी,ओलापुर से गुलसागर रजक,मानिकपुर से अरबिंद साह,रिफातपुर सीमानपुर से बंटू राम ने जीत हासिल किया वही बाकी सीटो पर खबर संकलन तक गिनती जारी था।अन्य प्रखंडों की तरह यहाँ भी ज्यादातर नये चेहरे ही चुनाव जीत कर आये है।
