समाचार

भागलपुर:कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान यात्रा,कैंडल मार्च भी

Spread the love

भागलपुर,ख़ास बात इंडिया:अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमिटि भागलपुर द्वारा आन्दोलनरत किसानों के विजय के उपलक्ष्य में एक किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया जो कचहरी चौक से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुँच कर समाप्त हुआ। इस मार्च का नेतृत्व बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता  अजीत शर्मा ने किया। पुनः शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से आन्दोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की स्मृति में एक केंडल मार्च निकाला गया जो मुन्दीचक होते हुए भीखनपुर स्थित त्रिमूर्ति चौक पर पहुँचा जहाँ  अजीत शर्मा जी ने माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जलाकर शहीद किसानों को नमन किया।
इसके पूर्व माननीय विधायक के आवास पर एक प्रेस वार्त्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजीत शर्मा ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी लोकतंत्र की जीत है। भाजपा और मोदी ने किसान आन्दोलन की वजह से आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी हार की भय से मजबुरन यह कानून वापस लिया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी जी के अथक परिश्रम का यह परिणाम है और सरकार इन कानूनों को वापस करने के लिए बाध्य हुई। ज्ञातव्य हो कि राहुल जी ने बहुत पूर्व ही सरकार को यह आगाह किया था कि आप जितना जुल्म ढायेंगे लेकिन किसान पीछे नहीं हटेंगे, हर हालत में यह कानून वापस लेना होगा। यह मोदी और भाजपा के अहंकार के पराजय की शुरूआत है। हर हालत में देश की जनता मोदी को सत्ता से बाहर करेगी यह कांग्रेस का संकल्प है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल ए०आई०सी०सी० सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, नगर अध्यक्ष पूजा साह, मिन्टू कुरैशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित आनन्द, शिवशंकर सिन्हा, सीताराम वर्मा, राजेश रंजन राजू, विनय मिश्रा, बाबर अंसारी, प्रिंस श्रीवास्तव, शारीक खान, संजय राणा, मुजप्फर अहमद, उषा रानी, आशुतोष राय, तकी अहमद जावेद, नवीन सिंह, बड्डू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *