प्रादेशिक

झारखंड:देवघर में हुआ राज्यपाल का स्वागत,गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Spread the love

देवघर,ख़ास बात इंडिया,गौतम ठाकुर की रिपोर्ट:राज्यपाल  रमेश बैस का हुआ देवघर आगमन. आज दिनांक-16.09.2021 को झारखण्ड के  राज्यपाल  रमेश बैस का देवघर आगमन हुआ. इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत माननीय राज्यपाल महोदय देवघर हवाई अड्डा पहुंचे, जहां संथाल परगना आयुक्त  चन्द्र मोहन प्रसाद कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना  सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक  धनंजय कुमार सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया, जिसके पश्चात देवघर हवाई अड्डा पर राज्यपाल  रमेश बैस को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *