कुल्टी,ख़ास बात इंडिया,वसीम खान की रिपोर्ट: विधानसभा के सीतारामपुर विदाई गड़ श्मशान घाट का औचक निरीक्षण किया कुल्टी विधायक अजय पोद्दार ने. औचक निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर में विधायक ने भगवान के चरणों में महथा टेका.स्थानीय भाजपा की ओर से युवा नेता मनोज मिश्रा, रतन सिंह, भोला सिंह, काजल दास, घोखन बावरी, पंकज साव,मनमोहन राय, कुल्टी भाजपा ट्रैड यूनियन के अध्यक्ष टिंकू वर्मा के साथ कई युवा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा विदाई गड़ श्मशान घाट में हो रही समस्या को लेकर आम जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ता ने कई बार कहा है। इस कारण मैं आज यहाँ श्मशान घाट को देखने चला आया, साथ ही माँ काली भगवान की भी दर्शन कर लिया। विधायक ने कहा 19 no वार्ड में रास्ते का भी बुरा हाल है। धीरे धीरे सभी एक एक कर समस्यायों का समाधान किया जायेगा। दौरा कर लौटते समय भाजपा युवा नेता मनोज मिश्रा के घर पर भी गए.

Попробуйте https://abfgss53sdbkl33.ru/