राष्ट्रीय

दिल्ली में लहराया भगवा;आप के 22 उम्मीदवार जीते; कहां से कौन जीता?

Spread the love

दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा की बंपर जीत के बीच दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कुल 22 उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। कालकाजी सीट पर आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था।

आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जहां अपनी-अपनी सीटों से हार गए हैं, वहीं ‘आप’ सरकार के तीन मंत्रियों- गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की है।अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। नई दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में 64 का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें 43 पर भाजपा और 21 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं शेष 6 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 1 पर ‘आप’ भारी बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली चुनाव में जीतने वाले AAP के विधायक

1. किराड़ी : अनिल झा : 21871

2 सुल्तानपुर माजरा : मुकेश कुमार अहलावत : 17126

3 सदर बाजार : सोम दत्त : 6307

4 चांदनी चौक : पुनरदीप सिंह साहनी : 16572

5 मटिया महल : आले मोहम्मद इकबाल : 42724

6 बल्लीमारान : इमरान हुसैन : 29823

7 करोल बाग : विशेष रवि : 7430

8 पटेल नगर : प्रवेश रत्न : 4049

9 तिलक नगर : जरनैल सिंह : 11656

10 दिल्ली कैंट : वीरेंद्र सिंह कादियान : 2029

11 देवली : प्रेम चौहान : 36680

12 अंबेडकर नगर : डाॅ. अजय दत्त : 4230

13 कालकाजी : आतिशी : 3521

14 तुगलकाबाद : सहीराम पहलवान : 14711

15 बदरपुर : रामसिंह नेताजी : 25888

16 कोंडली : कुलदीप कुमार (मोनू) : 6293

17 सीमापुरी : वीर सिंह धींगान : 10368

18 सीलमपुर : चौधरी जुबैर अहमद : 42477

19 बाबरपुर : गोपाल राय : 18994

20 गोकलपुर : सुरेंद्र कुमार : 8207

21 बुराड़ी : संजीव झा : 18 राउंड की मतगणना पूरी, वोटों की गिनती जारी

22 ओखला : अमानतुल्लाह खान : 23639

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *