नई दिल्ली:चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। यह वायरस भारत में भी पहुंच चुुका है। देश के कई राज्यों में यह बच्चों को चपेट में ले रहा है। मध्य प्रदेश से लगे हुए नागपुर में भी केस मिल चुका है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इस वायरस को लेकर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्कस ने अमर उजाला को वायरस के बारे में पूरी जानकारी दी। डॉ. टिक्कस ने बताया कि यह वायरस कोरोना वायरस की तरह ही फैल रहा है। इसके लक्ष्ण भी लगभग वैसे ही हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह सबसे ज्यादा बच्चों में देखा जा रहा है। हालांकि यह किसी भी व्यक्ति जिसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है। उसे यह वायरस लग सकता है। इस वायरस से बचने के लिए विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।
नया नहीं केवल रूप बदले
डॉ. टिक्कस ने बताया कि यह कोई नया वायरस नहीं है यह पहले से है। इसके रूप बदले है। इसे इतना पेनिक बनाने की जरूरत नहीं है। केवल बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। हालांकि यह वायरस इनफेक्शंस क्रिएट करता है किसी भी उम्र में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए सवधानी सभी रखनी चाहिए।
. राजेश टिक्टस ने बच्चों के लिए बताए यह टिप्स
1- बच्चों को बीमार लोगों से रखें दूर, इन्फेंक्सन का खतरा बढ़ सकता है।
2- बच्चों के खान-पान में प्रॉपर न्यूट्रिशन यनि मिक्स डाइट खिलानी है।
3- बच्चों की नींद का पूरा ख्याल रखें, इसके साथ उनके फिजिकल एक्टीविटी का भी ख्याल रखें।
4- बच्चों के सामने पॉजिटिव बातें करें उनके सामने एचएमपीवी वायरस की चर्चा ना करें।
5- घर के बड़ों भी बाहर से आने के बाद हांथ-पैर धो कर ही बच्चों टच करें, अगर बीमार हैं तो दूर रहें।