मुंबई:सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर्ड मैरिज कुछ समय पहले ही संपन्न हुई है, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। नवविवाहित जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। तस्वीरें साझा करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने कैप्शन में लिखा, ‘इसी दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके शुद्धतम रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक ले आए, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए सोनाक्षी-जहीर एक हुए। इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी साझा किए।

продамус промокод http://www.prodamus-promokod1.ru/ .
промокод на подключение продамуса http://vc.ru/services/1527889-prodamus-promokod-vc .
Getcourse промокод Getcourse промокод .