कुल्टी:जंहा लोग गर्मी से बेहाल है वंही आसनसोल नगर निगम अंतर्गत कई वार्डो में पानी की समस्या देखी जा रही है। विशेष कर के कुल्टी क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा है। रविवार आसनसोल कुल्टी विधानसभा अंतर्गत बराकर बस स्टैंड से सटे जी-रोड को जाम कर स्थानीय लोगों ने सड़क पर पेड़ के झाड़ी और बेरीकेड लागाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कुल्टी विधानसभा अंतर्गत आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में पेय जल की समस्या है। यँहा बड़ी संख्या में महिला पुरुष सभी प्रदर्शन में शामिल थे। सड़क जाम की वजह से गाड़ियों की कतार लग गई। प्रदर्शन में कुल्टी के भाजपा विधायक डॉक्टर अजयपोद्दार भी शामिल हुए हालांकि उन्होंने कहा ये गैरराजनीतिक प्रदर्शन है। यँहा राजनीति के लिए वो नहीं आये है आज कुल्टी की अधिकतर जनता प्यासी है। नगर निगम जलापूर्ति करने में असमर्थ है, इसलिए बाध्य होकर लोगों को सड़क जाम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा इनका इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है जिस कारण लोगों को कठनाई हो रही है।लोगों को जल के लिए पाइप लाइन जोड़ दिया गया लेकिन व्यवस्था सही नहीं है इसके अलावा राजनीति भी हो रही है। जबसे चुनाव के परिणाम आये है उन जगहों पर पानी का अभाव देखा जा रहा है। कुल्टी थाने की पुलिस मौक़े पे पंहुची और लोगों को समझाने कि कोशिस कर रही है।
