राष्ट्रीय

Raniganj Roberry:मास्टरमाइंड गिरफ्तार;फोरेंसिक विभाग और सीआईडी की टीम ने की तफ्तीश

Spread the love

रानीगंज:रानीगंज में सेनको गोल्ड में करोड़ों रुपए की डकैती के मामले में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी का नाम सोनू सिंह है। उसका घर बिहार के सीवान में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे सोमवार शाम झारखंड के गिरिडीह के सरिया से गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार की सुबह धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आसनसोल होते हुए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पीठ में कमर के ऊपर गोली मारी गयी थी। मंगलवार सुबह रानीगंज थाने की पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में रानीगंज कांड में उसकी गिरफ्तारी दिखाते हुए जरूरी कागजात पेश किये। इधर रानीगंज स्थित ज्वैलरी शॉप में फोरेंसिक विभाग और सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची।आसपास के इलाकों में जाकर उन्होंने हाथों के निशान लिए और तफ्तीश की।गौरतलब है कि दो दिन पहले रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे, 7/8 लुटेरों के एक समूह ने रानीगंज शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 या एनएसबी रोड के तारबंगला इलाके में सेनको गोल्ड में धावा बोला पांच मिनट के ऑपरेशन में लुटेरों ने करोड़ों से ज्यादा के सोने के आभूषण लूट लिए। लेकिन बाहर निकलते वक्त उन्हें पुलिस की गोलीबारी का सामना करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गिरफ्तार सोनू सिंह सबसे पहले हाथ में कार्बाइन लेकर दुकान में घुसा था जाते समय पुलिस ने उनकी कमर में गोली मार दी। वह जमीन पर गिरता है। तभी उसके साथियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। बाद में वे आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी आ गये। वहां एक युवक को गोली मार दी और उसका चारपहिया वाहन लेकर भाग गये। झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने रविवार की रात सरिया इलाके के जंगल से चार पहिया वाहन के साथ सूरज सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा। बाद में सोनू सिंह को कमर में गोली लगी मिली। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के रहने वाले सूरज सिंह और सीवान के रहने वाले सोनू सिंह रिश्तेदार हैं। रानीगंज डकैती कांड का मास्टरमाइंड सोनू सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *