– सिविल लाइंस विधायक ने राजीव नगर वाल्मीकि कॉलोनी के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
जयपुर (आकाश शर्मा):सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने शनिवार को राजीव नगर की वाल्मिकी कॉलोनी पंच कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद, सांगठनिक एकता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ ग्रहण दिलाई। राजीव नगर, खातीपुरा रोड पर शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में राजीव नगर वाल्मीकि पंच कमेटी के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित सारवान एवं पूरी टीम का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने विधायक गोपाल शर्मा का माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पंच कमेटी की ओर से विधायक गोपाल शर्मा को मुख्य संरक्षक बनाया है। सह संरक्षक के रूप मंगल चंद, शिवचरण डंडोरिया, मनोज उमरवाल, मुरारी लोहरा, राजेंद्र सारवान नियुक्त किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि वाल्मीकि समाज ने अपने स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया। विधायक शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि समाज के बंधुओं पर आज पूरा समाज और देश गर्व करता है। देश में वाल्मीकि समाज सामाजिक समरसता का संवाहक रहा है। अगर महर्षि वाल्मीकि नहीं होते तो देश अपने आराध्य श्रीराम को जान पाते। इसलिए महर्षि वाल्मीकि हमारे राष्ट्रऋषि हैं। विधायक शर्मा ने घोषणा की कि राजीव नगर वाल्मीकि बस्ती में जनसहयोग से महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
इस अवसर पर शांति नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश गुर्जर, महामंत्री सुरेश शर्मा, रामावतार वेदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष धीरज धानका सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में कार्यकारी अध्यक्ष शिव चरण लखन ने सभी का धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महेश संगत ने किया।