बिजनेस

आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2023-2024 में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराया

Spread the love

आसनसोल :पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वाणिज्य, परिचालन, स्टोर और वित्त जैसे अपने विभिन्न विभागों की असाधारण उपलब्धियों की घोषणा करते हुए रोमांचित है। यह उल्लेखनीय सफलता संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक समर्पण और सहयोगात्मक प्रयासों का प्रमाण है। यह उपलब्धि सेवा वितरण और राजस्व सृजन में उत्कृष्टता के प्रति आसनसोल मंडल की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।आसनसोल मंडल के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की मुख्य विशेषताएं :अब तक की सर्वश्रेष्ठ माल लदान : पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल गर्व से अपने परिचालन में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर घोषित करता है, जिसने अपने प्रतिष्ठित इतिहास में अब तक की सर्वाधिक माल लदान हासिल की है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई परिचालन में दक्षता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ 17.15% की प्रभावशाली वृद्धि का प्रदर्शन करते हुए आश्चर्यजनक रूप से 53.49 मिलियन टन (कोयला – 43.76 मिलियन टन और अन्य सामान – 9.73 मिलियन टन) माल ढुलाई के साथ, इस मंडल ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 45.66 मिलियन टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।माल ढुलाई राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि : वाणिज्य विभाग ने माल ढुलाई राजस्व में पर्याप्त और अब तक का सर्वोच्च राजस्व की उगाही की है, जो अब ₹ 4465.56 करोड़ तक पहुंच गया है और यह पिछले वर्ष की माल ढुलाई से अर्जित राजस्व राशि ₹ 4066.23 करोड़ से अधिक है, जो माल ढुलाई के मामले में पिछले वित्तीय वर्ष से राजस्व अर्जित की दृष्टि से लगभग 10% अधिक है। यह प्रभावी संसाधन उपयोग और विविध राजस्व स्रोतों को प्रदर्शित कर रहा है।मजबूत यात्री राजस्व वृद्धि: आसनसोल मंडल ने यात्री राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो प्रभावशाली ₹519.19 करोड़ तक पहुंच गई। जो किसी भी वित्त वर्ष में अब तक का सर्वाधिक यात्री राजस्व है। यह उपलब्धि यात्री संतुष्टि और सेवा उत्कृष्टता के प्रति आसनसोल मंडल के समर्पण को रेखांकित करती है।

स्क्रैप बिक्री राजस्व अनुकूलन : मंडल ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप बिक्री हासिल की और वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान संचयी स्क्रैप बिक्री मूल्य ₹60.50 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष (2022-2023) के ₹37.52 करोड़ के स्क्रैप बिक्री मूल्य को पार कर गया और ₹35 करोड़ के आनुपातिक लक्ष्य के मुकाबले स्क्रैप बिक्री को पार कर गया। निर्धारित लक्ष्य बिक्री के मुकाबले 72% अधिक बिक्री की उपलब्धि के साथ यह आसनसोल मंडल में अब तक की सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री है।

2023-24 के वित्त वर्ष में कुल 238 स्क्रैप किए गए वैगन बेचे गए और पिछले वित्तीय वर्ष की कुल 54 स्क्रैप्ड वैगनों की बिक्री को पार करते हुए 340.74% की वृद्धि हासिल की गई और साथ ही, निर्धारित लक्षित स्क्रैप्ड वैगनों की बिक्री को भी पार कर लिया गया।आसनसोल मंडल ने स्क्रैप्ड कोच की बिक्री के मामले में पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में स्क्रैप किए गए 4 कोचों की बिक्री की तुलना में उसे पार करते हुए 13 कोच की बिक्री के साथ 225% की वृद्धि हासिल की है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस मंडल ने 7334.015 मिलियन टन स्क्रैप रेलों की बिक्री करके स्क्रैप रेल बिक्री के क्षेत्र में 60.45% की वृद्धि हासिल की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 4570.08 मिलियन टन स्क्रैप रेल बिक्री को पार कर गई है।अब तक का सर्वाधिक सकल राजस्व : कुल मिलाकर ₹5156.80 करोड़ के अर्जन के साथ आसनसोल मंडल ने एक संतुलित राजस्व प्रवाह और यात्री सेवाओं, अन्य कोचिंग गतिविधियों, माल परिवहन और विविध अर्जन में अब तक का सबसे अधिक सकल राजस्व की उपलब्धि को प्रदर्शित किया।इसके अलावा पूर्व रेलवे का आसनसोल रेलवे मंडल वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए आबंटन के मुकाबले अपने पूर्ण व्यय की सहर्ष घोषणा करता है। सावधानीपूर्वक वित्तीय प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *