राष्ट्रीय

इस बार चुनाव नारी शक्ति वंदन का है : गोपाल शर्मा

Spread the love

इस बार चुनाव नारी शक्ति वंदन का है : गोपाल शर्मा
– सिविल लाइंस में श्रीराम स्तुति से हुआ मंजू शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
– विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जनपथ श्याम नगर में खोला गया क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय
– भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी भी रहे मौजूद

जयपुर:लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यों के लिए रविवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जनपथ श्याम नगर में भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा का क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय खोला गया। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने जोशीले स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि जयपुर की बहू राजमाता गायत्री देवी के बाद अब जयपुर की बेटी मंजू दीदी संसद में जाएंगी और जीत का नया इतिहास रचेंगी। शर्मा ने कहा कि इस बार चुनाव नारी शक्ति वंदन का है।राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीत का मूल मंत्र दिया। जयपुर शहर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। विधानसभा संयोजक एवं पूर्व महापौर निर्मल नाहटा ने कार्यालय उद्घाटन समारोह सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इससे पूर्व विधायक शर्मा ने महिलाओं से दीप प्रज्वलन कर श्रीराम स्तुति और राधाकृष्ण की झांकी के साथ मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यालय का श्रीगणेश करवाया। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी वी सतीश, भाजपा श्याम नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष निर्मल राजपुरोहित, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लोकसभा चुनाव विस्तारक सौरभ वर्मा, पार्षद एवं जिला मंत्री रेखा राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन ताम्बी, मेजर जनरल अनुज माथुर (रि), विधानसभा प्रभारी सोहन बड़ोदिया, सभी मंडल महामंत्री, मंडल महिला अध्यक्ष, युवा मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा पदाधिकारी, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा वार्ड पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, सभी वार्ड संयोजक, सिविल लाइंस विधानसभा विस्तारक दीपक जोशी, बूथ और शक्ति केंद्र प्रभारी आदि समेत प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शांति नगर मंडल महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *