दिल्ली:दिव्या गोयल को दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन आई टी ओ में सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन ने महिला दिवस के उपलक्ष में देश का प्रमुख सम्मान से नवाजा गया । डॉक्टर दिव्या ने संस्था के प्रमुख प्रसून्न लतांत जी का आभार जताते हुए मीडिया को बताया की संस्था द्वारा देश के 30 चुनिंदा महिलाओं को इस भी उनके साथ ये सम्मान मिला हैं जो को दिव्या के लिए बहुत ही गर्व का विषय हैं। दिव्या जो खुद एक अध्यापिका है को देश की पहली अध्यापिका सावित्रीबाई फुले जी की स्मृति में ये सम्मान मिला हैं अभी तक के मिले उनके सभी सम्मानों में ये सम्मान मिलना उनके लिए बहुत हर्ष की बात हैं। दिव्या को यह सम्मान प्रमुख कवि अतुल प्रभाकर जी जो हिंदी के देश के प्रसिद्ध कवि विष्णु प्रभाकर जी के सुपुत्र हैं के द्वारा मिला । महिला दिवस पर मिले इस विशेष पुरुस्कार को पाकर दिव्या हर्ष से रोमांचित हैं। डॉक्टर दिव्या को अभी तक भी कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है ।
