राष्ट्रीय

Kolkata:तृणमूल कांग्रेस की जन गर्जन रैली आज,ममता और अभिषेक होंगे मुख्य वक्ता

Spread the love

कोलकाता:तृणमूल कांग्रेस आज रविवार को कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली के साथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेगी। रैली को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी संबोधित करेंगी. जन गर्जन सभा नामक इस रैली में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्य वक्ता होंगे।रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय बकाया राशि को कथित तौर पर रोके जाने पर केंद्रित है, जो पिछले दो साल से राज्य की राजनीति में एक विवादित मुद्दा रहा है।