मनोरंजन

भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास को राष्ट्रपति ने दिया संगीत नाटक अकादमी सम्मान

Spread the love

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत क्षेत्र के कलाकारों को विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों में बिहार के नामचीन कलाकार भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास  भी हैं। भरत शर्मा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है। विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किये गये। यह सभी पुरस्कार वर्ष 2022 तथा 2023 के लिए दिये गये हैं।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जब कलाकारों ने समाज कल्याण के लिए अपनी कला का प्रयोग किया। कलाकार अपनी कला के माध्यम से रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को चुनौती देते रहे हैं। वे अपनी कला से समाज को जगाते रहे हैं। हमारी कलाएं भारत की सॉफ्ट पॉवर का सर्वोत्तम उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *