चित्तरंजन:चित्तरंजन एवं मिहिजाम में समान रूप से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अलख जगाने वाला एकमात्र हिन्दी संस्था किसलय ने बच्चों की मांग पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मेरी क्रिसमस के अवसर पर बच्चों ने प्रार्थना करते हुए कहा इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर ना हो। वहीं संस्था के महासचिव पारो शैवलिनी ने स्वरचित कविता का एक अंश प्रस्तुत करते हुए कहा, जो माने सर्व धर्म समान, देश में वही सच्चा इंसान। आगे कहा, प्रभु ने हमें सच्चा इंसान बनने के लिए सिर्फ लोगों से प्यार करना जरूरी नहीं बल्कि सभी धर्मों का आदर करना भी जरूरी है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुमार विपुल, दर्शनलाल प्रभाकर, आदि मौजूद रहे।बच्चों में रुही सिन्हा,इशिका ज्योति, रुतवी शर्मा, प्रीत सिन्हा ने अपनी कला का शानदार परिचय दिया।
