{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
कुल्टी:कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फाड़ी इलाके के चिनकुड़ी में 19 अगस्त 2025 को हुए गोपाल महतो हत्याकांड के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अनिल नुनिया को नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने बर्दवान से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 दिनों की पुलिस रिमांड हासिल की।पुलिस ने इस मामले में पहले अनिल नुनिया की पत्नी हेना देवी, रॉकी नुनिया, कृष्णा नुनिया और पंकज नुनिया को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल नुनिया को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।