बराकर: दूध के कीमत में बढ़ोतरी करने को लेकर दूध व्यवसायियों ने बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की मध्यस्थता में मिठाई दुकानदारों के साथ चेंबर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई । इस संबंध मे बताया जाता है कि लगातार जानवरों के खाद्य पदार्थ के कीमतों में हुई बढ़ोतरी से दूध व्यवसाई काफी परेशान थे । इसके बाद उन्होंने अपनी समस्याओं से चेंबर ऑफ कॉमर्स को अवगत कराया तथा मिठाई दुकानदारों से दूध की कीमत को लेकर बैठक करने का आग्रह किया इसके बाद गुरुवार को शहर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में बैठक हुई । बैठक में कुल्टी बराकर के कई दूध व्यवसाई मिठाई दुकानदार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौजूद थे । महंगाई का हवाला देकर दूध व्यवसायियों ने होलसेल मार्केट में पर केजी खोवा 300 कि माग की । बैठक की मध्यस्थता करते हुए चेंबर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने दोनों पक्षों को एक दूसरे की परेशानियों को बताकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए परेशानियों को कम करने की सलाह दिया । ताकि उक्त दोनों का व्यवसाय निरंतर जारी रहे । काफी जद्दोजहद के बाद अंतिम फैसला 275 रुपया प्रतिकिलो तय हुआ । वही खुदरा दूध की कीमत 60 रुपया प्रतिकिलो तय हुआ । तय की गई राशि एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा । इस अवसर पर बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष बालमुकुंद अग्रवाल रामेश्वर भगत तथा मिठाई दुकानदारों में बराकर स्वीट्स प्लेस से विश्वनाथ सेन , मां कल्याणी स्वीट्स से आंनदो सीट , सपन स्वीट्स से सपन दा , दूध व्यवसायियों की ओर से मनोहर यादव ,नरेश यादव, राजकिशोर यादव ,
मनोज यादव ,मदन मोहन यादव ,सरोज यादव,लालू यादव ,अजय यादव ,शिव नारायण यादव ,सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।