आसनसोल:शताक्षी महिला मंडल, ECL (Officers’ Wives Society) सदैव सामाजिक कार्यों एवं जनकल्याण के लिए तत्पर रहता है। इसी सामाजिक दायित्व के तहत एसएमएम कीअध्यक्षा आदरणीय श्रीमती किरण झा के मार्गदर्शन में तथा आदरणीय उपाध्यक्षा श्रीमती ज़ीरक आलम, श्रीमती अनुभा सिन्हा, श्रीमती गीता नायर की देख रेख में “नशा मुक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविदा कर्मियों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कर्मियों की काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए चिकित्सकों को भी आमंत्रित किया गया।चिकित्सकों ने लगभग 400 संविदा कर्मियों को शराब एवं गुटखा/तंबाकू के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा नशे से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कर्मियों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी लगभग 400 संविदा कर्मियों को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई, जिसमें—
* बाल्टी
* मग
* 1 किलोग्राम सर्फ
* 2 साबुन
* बेडशीट
* गमछा
* फूड पैकेट
इसमें उपस्थित रही:—
कार्यकारिणी सदस्य:- सेक्रेटरी श्रीमती पूनम पंकज,कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार, बानीश्री साहू, मुनमुन चटर्जी, सुचित्रा तिवारी , हेड क्वार्टर सदस्य:- तनिमा दास, राशि लकड़ा, रुबाई सबनम