उत्तर प्रदेश:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर किया पलटवार
लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘दुर्गंध का स्रोत’ बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान, खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है। यादव ने बुधवार को कन्नौज में मीडिया से बातचीत में कहा था, ”कन्नौज ने हमेशा से ही भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है।
मैं कन्नौज के लोगों से भाजपा की बदबू पूरी तरह से समाप्त करने का आग्रह करता हूं। यह कुछ हद तक घट गई है, लेकिन अगली बार इसे पूरा हटा दें, ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ”उन्हें (भाजपाइयों को) बदबू पसंद है तभी वे गौशालाएं खोल रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, तभी हम एक परफ्यूम पार्क बना रहे हैं। यादव की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।

पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
सिविल लाइंस में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’, आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे रेलमंत्री वैष्णव
विधायक गोपाल शर्मा ने 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन,लीगल विंग के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने एमवीआई अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
आईक्यू सिटी फाउंडेशन ने सामुदायिक तालाब को दिया नया और टिकाऊ रूप
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सिविल लाइंस का गणेशोत्सव संपन्न
मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे ने जटिल एयरवे स्टेंट ऑपरेशन में सफलता पाई