नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप
आसनसोल:पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के हरिजन पाड़ा इलाके में 5 मई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब तक करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी के डर से घटना में शामिल कई लोग अपने घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 4 मई को विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद भाजपा की जीत पर इलाके में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे। भाजपा कर्मी विकास रुईदास का आरोप है कि उसी दौरान इलाके के कुछ युवक — सागर रुईदास, सिदम रुईदास, मंगल रुईदास, जगत रुईदास समेत अन्य लोग भाजपा का झंडा और भगवा गुलाल लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच गए, जबकि उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं था।विकास रुईदास एवं रुईदास पड़ा के दर्जनों महिलाओं के मुताबिक, इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि अगले दिन यानी 5 मई को उक्त युवकों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर विकास रुईदास और उसके समर्थकों पर हमला कर दिया। इस दौरान इलाके में जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और कई मोटरसाइकिलों में नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई।घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर पुलिस फाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे हरिजन पाड़ा इलाके में दहशत का माहौल है। कई आरोपी और उनके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। विकास रुईदास एवं रुईदास पड़ा के महिलाओं का दावा किया कि वह और उनके समर्थक निर्दोष हैं तथा केवल पार्टी की जीत की खुशी मना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों पर समान रूप से कार्रवाई कर रही है।

आपसी भाईचारे का मिसाल बना ईद मिलन समारोह;आयोजक यास्मीन सुल्ताना ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल में कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले
मैथन अलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व स्तरीय एथलीटों, राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनों को सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
सिविल लाइंस में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’, आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे रेलमंत्री वैष्णव
नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप
अखिलेश यादव ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात;चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
फिर सक्रिय हुआ ‘कोयला रंगदारी नेटवर्क’, चुनाव के बाद नई हलचल