उत्तर प्रदेश:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर किया पलटवार
लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘दुर्गंध का स्रोत’ बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान, खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है। यादव ने बुधवार को कन्नौज में मीडिया से बातचीत में कहा था, ”कन्नौज ने हमेशा से ही भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है।
मैं कन्नौज के लोगों से भाजपा की बदबू पूरी तरह से समाप्त करने का आग्रह करता हूं। यह कुछ हद तक घट गई है, लेकिन अगली बार इसे पूरा हटा दें, ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ”उन्हें (भाजपाइयों को) बदबू पसंद है तभी वे गौशालाएं खोल रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, तभी हम एक परफ्यूम पार्क बना रहे हैं। यादव की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।

नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप
आपसी भाईचारे का मिसाल बना ईद मिलन समारोह;आयोजक यास्मीन सुल्ताना ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल में कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले
मैथन अलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व स्तरीय एथलीटों, राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनों को सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
अखिलेश यादव ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात;चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
फिर सक्रिय हुआ ‘कोयला रंगदारी नेटवर्क’, चुनाव के बाद नई हलचल